फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

कोरोना में धरती के भगवान बने मिसाल

Wed, 30 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी में धरती के भगवान ने सेवा की मिसाल कायम की है। इस कठिन दौर में कुछ डॉक्टरों ने फोन से मरीजों को इलाज बताकर उनके घर की खुशियां लौटाईं तो कुछ ने घर-घर जाकर मरीजों की सेवा की। ऐसे डॉक्टरों का समाज में सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

देश में एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस बिहार प्रांत के जनपद पटना खजांची रोड बनकीपुर में जन्मे डॉ.बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। उनका जन्म व मृत्यु एक जुलाई को हुई थी। वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। वर्ष 1961 में उन्हें भारत रत्न से सम्मनित किया गया था। उनका समाज की सेवा में अमूल्य योगदान रहा। इसलिए एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डाक्टर्स-डे) मनाया जाता है। ये तो दिवस विशेष है, वास्तव में कोरोना में तो हर दिन ही डॉक्टर्स डे रहा। तमाम डॉक्टरों ने सेवा की मिसाल कायम की और लोगों की जान बचाई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल लिंजीगंज में तैनात डॉ.नवनीत गुप्ता ने रैपिड रिस्पांस टीम की जिम्मेदारी संभाली। वह होम आइसोलेट मरीजों को फोन कर उनके हाल-चाल लेने के साथ इलाज की सलाह देते रहे। जरूरत पड़ने पर वह खुद दवाई लेकर मरीजों के घर पहुंचते थे। यह उनकी दिनचर्या में शामिल था। वह दो बार कोरोना की चपेट में आने के बाद भी मरीजों की सेवा में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी चिकित्सक भले ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कई बार तरह-तरह की चर्चाओं में रहे हों, लेकिन डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव अपने कर्तव्य पर डटे हैं। कोरोना महामारी में निजी अस्पतालों की भी ओपीडी बंद रही। तब फोन पर संक्रमितों को नि:शुल्क सलाह देने के साथ दवा बताते रहे। उनकी सेवा के लिए कई सामाजिक संस्थाओं ने सम्मानित भी किया। डॉ.प्रशांत कहते हैं तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए टीका जरूर लगवाएं।
एल-2 अस्पताल के नोडल अधिकारी रहे आयुष चिकित्सक डा.प्रभात त्रिपाठी ने कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए टीका अवश्य लगवाएं। हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की रक्षा सर्वोपरि समझना चाहिए। इसके लिए योग, प्राणायाम व स्वस्थ खानपान ही सही रास्ता है।

आयुष चिकित्सक डॉ.रामशंकर यादव ने एक माह एल-2 अस्पताल में ड्यूटी कर मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान किया। लोगों को सलाह दी कि फास्ट फूट से बचकर मौसमी फल का सेवन करें। आयुर्वेदिक दवाएं अश्वगंधा, गुर्च, तुलसी, मुलैठी का सेवन कर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। इससे कोरोना ही नहीं अन्य बीमारियों से भी वह जंग जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed