{"_id":"60a552658ebc3eaca16e0901","slug":"corona-farrukhabad-news-knp6293255169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से अधेड़ की मौत, 47 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से अधेड़ की मौत, 47 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को मिली जांच रिपोर्ट में पशु चिकित्सक समेत 47 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक अधेड़ की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। जिले में अब तक 9864 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें 8744 लोग बीमारी से जंग से जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं। 141 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 979 हैं।
कोरोना की जांच रिपोर्ट में नौ वृद्ध संक्रमित मिले हैं। पशु चिकित्सालय के चिकित्सक, सेंट्रल जेल का सिपाही, सीएमओ आफिस का कर्मचारी, फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना निवासी वृद्ध सहित शहरी क्षेत्र के 19 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा कायमगंज व कमालगंज के तीन-तीन, मोहम्मदाबाद के सात लोग, गांव अरसानी के पांच, राजेपुर के 12, गांव आशा की मड़ैया निवासी वृद्ध सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित हुए।
वहीं नवाबगंज का एक व शमसाबाद के दो लोग संक्रमित हुए। शहर के मोहल्ला बीबीगंज निवासी अधेड़ की इलाज के दौरान एल-2 अस्पताल में मौत हो गई। जिले में अभी तक 9864 संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से 8744 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।