फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Copy of windows inside the center reaches

खिड़कियों से पहुंचती है केंद्र के अंदर नकल

Wed, 25 Feb 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 25 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Copy of windows inside the center reaches
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास लक्ष्मण
विज्ञापन
रेखा खींचने और खिड़की बंद कराने का जिलाधिकारी का फरमान परवान नहीं चढ़ पाया है। डीएम के आदेश को केंद्र व्यवस्थापकों ने नजरअंदाज कर दिया है। परीक्षा केंद्रों के पास सीमा बांधने के लिए चूना नहीं डलवाया गया । खिड़की भी बंद नहीं कराई गईं। इस कारण कई केंद्रों पर खिड़की से नकल पहुंचाई जा रही है।

जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने परीक्षा में नकल कराने वालों को केेंद्र तक पहुंचने से रोकने के लिए केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर चूने से लक्ष्मण रेखा खींचने और खिड़की बंद कराने का आदेश दिया था। इस आदेश को केंद्र व्यवस्थापकों ने नजरअंदाज कर दिया है। छह दिन की परीक्षा में अधिकांश केंद्रों के आसपास चूना गोलाई में नहीं डाला गया। कई केंद्रों की खिड़की बंद नहीं कराई र्गइं।

इसका नजारा मंगलवार को प्रथम पाली में इंटर अर्थशास्त्र के पेपर में पंडित बाबूराम इंटर कालेज में देखने को मिला। डीआईओएस की टीम ने जिस लड़के को नकल करते हुए पकड़ा था वह खिड़की के पास बैठा था। खिड़की खुली थी। केंद्र व्यवस्थापक ने खिड़की बंद नहीं कराई थी। डीआईओएस की फटकार के बाद केंद्र व्यवस्थापक ने खिड़की बंद कराई। यहां केंद्र के बाहर  चूना नहीं डलवाया गया था।

यह हाल ग्रामीण अंचल के अधिकांश परीक्षा केंद्रों का है। केंद्रों के आसपास न तो चूना डलवाया गया और न ही खिड़कियंा बंद कराई गई हैं। इन्हीं खिड़कियों से परीक्षा केंद्रों के अंदर नकल पहुंचती है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कक्षों की खिड़की बंद कराने और केेंद्र के बाहर चूना डलवाने के आदेश दिए हैं। परीक्षा के दौरान सचलदलों को इस पर ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया है।

17 ने छोड़ा कंप्यूटर शिक्षा का पेपर
हाईस्कूल कंप्यूृटर शिक्षा की परीक्षा 15 बालक और 2 बालिकाओं ने छोड़ दी। जिले में कंप्यूटर शिक्षा विषय पढ़ने में बालकों से बालिकाओं में कम रुचि है। इस कारण परीक्षार्थियों की संख्या कम है। इंटर कृषि शस्य पेपर की परीक्षा 19 और संगीत गायन की परीक्षा दो बालिकाओं ने छोड़ दी है।

बुधवार को सुबह पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर शिक्षा की परीक्षा थी। इसमें 289 बालक और 114 छात्राएं पंजीकृत थीं। इसमें 15 बालक और दो बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में इंटर की कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में 200 में  से 181 परीक्षार्थी शामिल हुए । नकल पकड़ने को दो सचल दल ही रवाना हुए। छापेमारी के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल नहीं मिली।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed