{"_id":"620fd979d55d1b282435fc49","slug":"contract-of-13-drivers-negligent-in-duty-terminated-farrukhabad-news-knp6813529110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाह 13 चालकों की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाह 13 चालकों की संविदा समाप्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 13 संविदा चालकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। एआरएम ने संविदा समाप्त करने के साथ ही उनकी जमा जमानत राशि भी जब्त कर ली है। ये चालक छह माह से गैरहाजिर चल रहे थे।
राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो में संविदा चालक मनमौजी हो गए हैं। कई-कई महीने बिना सूचना दिए गैरहाजिर होना आम बात है। इसका खामियाजा डिपो को चालकों की कमी के चलते बसें न चलने से उठाना पड़ता है।
एआरएम आरसी यादव की सख्ती के बाद वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने छह माह से गैरहाजिर चल रहे संविदा चालकों की सूची एआरएम को सौंप दी। एआरएम ने चालक दयानंद, घनश्याम सिंह, गोविंद, कौशल किशोर, पवन कुमार, प्रवीन कुमार, राजवीर सिंह, रवीश कुमार, रनधीर कुमार, सीटू कुमार, सुबोध कुमार और सुनील कुमार आठ, सुनील कुमार सात की संविदा समाप्त कर दी। एआरएम ने आदेश में कहा कि लापरवाह चालकों की वजह से निगम की छवि धूमिल हो रही है। लिहाजा उन पर कार्रवाई जरूरी थी। उनकी जमानत राशि भी जब्त कर ली गई है।