फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Contract health workers strike ends

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की पांच मांगों पर सहमति, धरना समाप्त

Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Contract health workers strike ends
सीएचसी शमसाबाद में धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। संविदा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल सोमवार शाम को समाप्त हो गई, इसके साथ ही डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौट आए हैं। शाम को प्रदेश नेतृत्व से पांच मांगों पर शासन के सहमति होने की सूचना आंदोलनकारी कर्मियों को दी गई। मंगलवार से संविदा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ओपीडी समेत अन्य कार्य करेंगे।
विज्ञापन

एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी सात सूत्री मांगों को लेकर छह दिन से हड़ताल कर धरना दे रहे थे। सोमवार को अस्पतालों के बाहर धरने पर बैठे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.गौरव वर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की स्वास्थ्य मिशन निदेशक अपर्णा यादव व अपर सचिव स्वास्थ्य से मांगों से वार्ता हुई।
विज्ञापन

इसमें वेतन विसंगति, रिक्त पदों पर स्थानांतरण, बीमा पालिसी, नियमित रिक्त पदों पर भर्ती में संविदा कर्मियों को प्राथमिकता व आउटसोर्स कर्मचारियों को एनएचएम से संविदा पर समायोजित करने पर सहमति बन गई है। इससे आंदोलन समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed