{"_id":"61ae5dd2986cc3753a14ace3","slug":"contract-health-workers-strike-ends-farrukhabad-news-knp668113761","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की पांच मांगों पर सहमति, धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की पांच मांगों पर सहमति, धरना समाप्त
विज्ञापन
सीएचसी शमसाबाद में धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। संविदा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल सोमवार शाम को समाप्त हो गई, इसके साथ ही डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौट आए हैं। शाम को प्रदेश नेतृत्व से पांच मांगों पर शासन के सहमति होने की सूचना आंदोलनकारी कर्मियों को दी गई। मंगलवार से संविदा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ओपीडी समेत अन्य कार्य करेंगे।
एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी सात सूत्री मांगों को लेकर छह दिन से हड़ताल कर धरना दे रहे थे। सोमवार को अस्पतालों के बाहर धरने पर बैठे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.गौरव वर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की स्वास्थ्य मिशन निदेशक अपर्णा यादव व अपर सचिव स्वास्थ्य से मांगों से वार्ता हुई।
इसमें वेतन विसंगति, रिक्त पदों पर स्थानांतरण, बीमा पालिसी, नियमित रिक्त पदों पर भर्ती में संविदा कर्मियों को प्राथमिकता व आउटसोर्स कर्मचारियों को एनएचएम से संविदा पर समायोजित करने पर सहमति बन गई है। इससे आंदोलन समाप्त कर दिया गया है।