फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Consumers caught a fake van for paying electricity bills

Farrukhabad News: उपभोक्ताओं ने पकड़ी बिजली बिल जमा करने वाली फर्जी वैन

Mon, 14 Apr 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 14 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Consumers caught a fake van for paying electricity bills
फर्रुखाबाद। सोमवार को साहबगंज चौराहा पर उपभोक्ताओं ने ऐसी ही एक वैन को रोक लिया। उपभोक्ताओं का गुस्सा देख वैन पर सवार लोगों ने बिजली बिल जमा करने के नाम पर लिए गए रुपये वापस कर दिए। अधिशासी अभियंता शहरी ने इस तरह की कोई भी वैन चलने से मना कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को बिजली विभाग का स्टीकर लगाए एक वैन को साहबगंज चौराहा पर उपभोक्ताओं ने पकड़ लिया। उपभोक्ता मिर्जा अनवर उल्ला बेग और बबलू चौहान ने वैन पर बैठे लोगों से कहा कि उन लोगों ने फरवरी में बिल जमा करने के लिए रुपये दिए थे। अभी तक बिल जमा नहीं हुआ। उपभोक्ताओं का आक्रोश देख वैन पर सवार लोगों ने लिए गए रुपये उपभोक्ताओं को वापस कर दिए। इसके बाद वे चले गए।
विज्ञापन

बबलू चौहान ने बताया कि दो माह पहले वैन सवार लोग मोहल्ले में आए। बिजली बिल जमा करने के नाम पर 800 रुपये लिए। अप्रैल में बिल आया तो 800 रुपये घटकर नहीं आए। साहबगंज चौराहा बिजली बिल जमा करने वाली वैन देख उसे पकड़ लिया। वैन पर सवार लोगों ने लिए गए रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि विभाग बिजली बिल जमा करने के लिए कोई भी वैन नहीं चलवा रहा है। फर्जी तरीके से लोग बिल जमा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे लोग बिजलीघर में ही बिल जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed