फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Construction of Lohia Hospital and Airstrip

लोहिया अस्पताल और हवाई पट्टी का कराया निर्माण

Tue, 11 Oct 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Construction of Lohia Hospital and Airstrip
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया की कर्म भूमि के लोग सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को कभी भुला नहीं पाएंगे। उनको यहां से खासा लगावा था। इसके चलते ही उन्होंने यहां के लोगों के लिए लोहिया अस्पताल के अलावा मोहम्मदाबाद में हवाई पट्टी का निर्माण कराया।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया के पदचिह्नों पर चलने वाले मुलायम सिंह यादव ने उनके नाम से आवास विकास कालोनी में दो सौ बेड का अस्पताल बनवाया। नेताजी ने मुख्यमंत्री रहते 10 दिसंबर 1990 को अस्पताल का शिलान्यास किया। आज इसी अस्पताल में जिले ही नहीं बल्कि सीमावर्ती सभी जिलों के मरीज इलाज कराने आते हैं। इसके आलीशान भवन व सुविधाओं को देख लगता है कि नेताजी ने इसे मेडिकल कॉलेज के लिए बनवाया होगा। नेताजी ने मुख्यमंत्रित्वकाल में ही मोहम्मदाबाद में हवाई पट्टी का निर्माण कराया। इसके बाद वह कई बार हवाईजहाज से हवाई पट्टी पर उतरे। उन्होंने जिले की जनता के लिए दोनों कभी न भुलाए जाने वाले कार्य किए।
विज्ञापन

पिता का वायदा पुत्र ने किया पूरा
शमसाबाद गंगा नदी पर बना पुल भी मुलायम सिंह की देन है। उनके शमसाबाद क्षेत्र में आने पर जनता की मांग पर आश्वासन दिया था। इसके बाद जब प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने पिता का किया हुआ वायदा पूरा किया और जनवरी 2014 में ढाई घाट पुल का शिलान्यास किया। अब उसी पुल की वजह से शाहजहांपुर व बरेली की दूरी कम हो गई और वहां के विकास के रास्ते खुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश दीक्षित व गिरीश चंद्र की थी नजदीकी
फर्रुखाबाद डॉ. राममनोहर लोहिया की कर्म भूमि रही। इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का यहां के लोगों से खासा लगाया था। शहर की आवास विकास कालोनी निवासी सपा नेता सतीश दीक्षित डॉ. राममनोहर लोहिया से काफी प्रभावित थे। मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद वह उनके नजदीकी हो गए। नेताजी ने सतीश दीक्षित को जिलाध्यक्ष बनाया और श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन के ओहदे से नवाजा। मुलायम सिंह फतेहगढ़ निवासी अधिवक्ता गिरीश चंद्र कटियार से भी काफी प्रभावित थे। जब भी जिले में आए, तो गिरीशचंद्र के घर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed