फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Constable's rotten body found in police line room

Farrukhabad News: पुलिस लाइन के कमरे में मिला सिपाही का सड़ा शव

Wed, 25 Sep 2024 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Constable's rotten body found in police line room
फर्रुखाबाद। जीआरपी से वापस आकर एक साल पहले आमद कराने के बाद से गैरहाजिर चल रहे एक सिपाही का सड़ा शव पुलिस लाइन के कमरे से बरामद हुआ। बदबू आने पर पड़ोसी सिपाहियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जांच में शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद व थाना औरैया के गांव सलैया निवासी सिपाही धर्मेंद्र कुमार (36) की पुलिस लाइन में तैनाती थी। वह पुलिस लाइन के ब्लाॅक छह के कमरा नंबर आठ में अकेला रहता था। कई दिन से कमरा किसी ने खुलता नहीं देखा। पड़ोस के ही सिपाही मंगलवार दोपहर को उसके कमरे के सामने से निकले, तो बदबू आ रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी हरगोविंद वर्मा, आरआई अविचल पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमरे को खोलकर देखा, तो सिपाही धर्मेंद्र का शव सड़ी अवस्था में बेड पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एएसपी डॉ. संजय सिंह, सीओ अमृतपुर रविंद्र राय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की। फाेरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।
आरआई अविचल पांडेय ने बताया कि धर्मेंद्र ने जीआरपी से वापस आकर 13 अक्तूबर 2023 को आमद कराई थी। इसके बाद से वह ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। उसकी पत्नी किरन, पांच साल का पुत्र गोलू, और भाई सतेंद्र है। वह वर्ष 2011 बैच का सिपाही था। शव तीन-चार दिन पुराना होने का अनुमान है।

सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या सामान्य मौत मालूम हो रही है। वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। परिवारजनों से भी फोन से बात हुई है। वह यहां आ रहे हैं। इस बिंदू पर भी जांच की जा रही है कि आमद कराने के बाद सिपाही ड्यूटी पर क्यों नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed