फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congressmen burnt an effigy of Sakshi Maharaj

कांग्रेसियों ने जलाया साक्षी महाराज का पुतला

Sat, 02 May 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 02 May 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt an effigy of Sakshi Maharaj
भाजपा के भू अधिग्रहण बिल के विरोध में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की
विज्ञापन
रणनीति कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर बनाई। इस दौरान राहुल गांधी पर भाजपा सांसद की टिप्पणी से आहत नेताओं ने सांसद साक्षी महाराज का पुतला जलाया। कांग्रेस की बैठक शनिवार को प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव के आवास पर हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री की मौजूदगी में कमालगंज में

होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को लूट रही है। भू अधिग्रहण बिल के नाम पर नामी गिरामी कंपनियों को सस्ते दामों में किसानों की कीमती जमीनों को देने का काम किया जा रहा है। इसे कांग्रेस कभी सफल होने नहीं देगी। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव ने कहा कि ओलावृष्टि व

बेमौसम बरसात से खराब हुई किसानों की फसल का वाजिब मुआवजा किसानों को नहीं दिया जा रहा है। धरने में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए नेताओं को जिम्मदारी बांटी गई। शुक्रवार को भाजपा के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से आहत कांग्रेसजनों ने सांसद साक्षी महाराज का पुतला जलाया। पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में यदि ऐसा दोबारा हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इन्होंने नेपाल में आए भूकंप में हताहत हुए लोगों

के प्रति संवेदना जताई। इस मौके पर महामंत्री दिनेश अगिभनहोत्री, आशुतोष शर्मा, नफीस हुसैन, रवीश द्विवेदी, संजू अगिभनहोत्री, आफताब हुसैन, मनोज गंगवार, जितेंद्र सिंह, प्रभात कटियार, वसीमुज्जमा खां, आशीष कटियार, विकास राजपूत, इरफान खान, सेवक सिंह कुशवाह, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed