फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress and BJP bourgeois parties in farrukhabad

कांग्रेस और भाजपा पूंजीपतियों की पार्टियां

Tue, 27 Nov 2018 11:48 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 27 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress and BJP bourgeois parties in farrukhabad
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस और भाजपा पूंजीपतियों की पार्टियां हैं। इन्हें किसान हित का कोई ख्याल नहीं है। कांग्रेस की बड़ी बहन भाजपा है। ये बातें मंगलवार को राजेंद्र नगर महोत्सव में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में जनता पार्टी, जनता दल और सपा ने सरकार के दौरान किसान हित की बात कही है। भाजपा और कांग्रेस ने कभी किसानों का हित नहीं किया और हमेशा सपा के खिलाफ षड्यंत्र रचा। चौधरी चरण सिंह, डॉ. लोहिया और मुलायम सिंह किसान हित की बात करते चले आए। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। किसान की हालत दयनीय है। जब मुलायम सिंह पहली बार सीएम बने तो भाजपा ने मंडल व कमंडल की लड़ाई छेड़ दी। उन्होंने भाजपा को जातिवादी और कांग्रेस को सामंतवादी पार्टी बताया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे अखिलेश सरकार की देन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव का जोश भरते हुए भाजपा से सावधान रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन


पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने कार्यक्रम आयोजक सचिन यादव की प्रशंसा की। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा कभी राम मंदिर नहीं बनाएगी। बाहरी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। सचिन यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 और विधानसभा चुनाव 2017 में उनसे गलती हुई है। पर लोकसभा चुनाव 2019 में यह गलती नहीं होगी। वह सपा का झंडा बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगमोहन यादव, अवनीश यादव और राघव दीक्षित ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट पहनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव और संचालन छोटे आकिल खां ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, राजकुमार राठौर, चंद्रपाल यादव, डॉ. अनार सिंह यादव, चेयरमैन हरीश यादव, मनमोहन मिश्र, रामप्रकाश यादव, अवधेश यादव, सतेंद्र यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed