फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Conflict between the divisional president and the inspector regarding the challan of the bike

बाइक के चालान को लेकर मंडल अध्यक्ष व दरोगा में नोंकझोंक

Sat, 01 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Conflict between the divisional president and the inspector regarding the challan of the bike
कमालगंज कस्बा के रेलवे तिराहे पर दरोगा से होती भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यम दुबे की नोकझोंक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। कस्बा के रेलवे तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भाग रहे बाइक सवारों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनकी सिफारिश में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की कस्बा प्रभारी से जमकर नोकझोंक हो गई। इसके बाद कस्बा प्रभारी ने बाइक का चालान कर दिया। मंडल अध्यक्ष ने दरोगा पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कस्बा प्रभारी दरोगा जितेंद्र सिंह पटेल पुलिस टीम के साथ शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे रेलवे तिराहे पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी रजीपुर की ओर से आ रहे गदनापुर निवासी सुमित पुलिस को चेकिंग करता देख बाइक मोड़ने लगा। इस पर सिपाही अशोक सुमित को पकड़ने को दौड़ पड़ा।
विज्ञापन

वह बाइक के साथ कुछ दूर तक घसीट गए। कस्बा प्रभारी बाइक का चालान करने लगे। सुमित ने इसकी जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सत्यम दुबे को दी। सत्यम ने कस्बा प्रभारी से फ़ोन पर सिफारिश की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सत्यम दुबे रेलवे तिराहे पर पहुंचे। यहां मंडल अध्यक्ष व कस्बा प्रभारी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने समझाकर मामला रफा दफा किया। नोकझोंक के बाद भी कस्बा प्रभारी ने सुमित की बाइक का पंद्रह सौ रुपये का चालान कर दिया।

सत्यम दुबे ने बताया कि सुमित की बाइक पर दो लोग बैठे थे। पुलिस ने हाथ दिया तो वह बाइक रोकने लगा। इसी बीच कस्बा प्रभारी व सिपाही बाइक सवारों के साथ मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि दरोगा ने दो हजार रुपये मांगे और न देने पर बाइक सीज करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed