फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Confectioner dies due to roadways bus collision, jam

रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवाल हलवाई की मौत, जाम

Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Confectioner dies due to roadways bus collision, jam
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार हलवाई की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। आधे घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हलवाई हेलमेट नहीं लगाए था।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भुलनपुर निवासी गुड्डू (20) पुत्र मैकूचंद्र राजपूत जिला जेल रोड पर एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। वह सोमवार को मोपेड से महरूपुर सहजू में दूूध लेने के लिए जा रहा था। गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आई नजीजाबाद डिपो की बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। बस से कुचल जाने से गुड्डू की मौत हो गई
विज्ञापन


कमालगंज पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस शव को टेंपो में रखकर पोस्टमार्टम हाउस ले जा रही थी। इसी दौरान परिजन व गांव के लोग वहां पहुंच गए। परिजनों ने शव को टेंपो से उतारकर मौके पर ही जाम लगा दिया। परिजनों ने सड़क पर फैले खून को धोने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन जाम खोलने को राजी नहीं हुए। आधे घंटे बाद एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक व परिचालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। तभी दो युवक बहस करने लगे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया। गुड्डू की मौत पर मां सीता व भाई अजीत व रजत सहित तीन बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वाहनों को याकूतगंज से निकाला
- हलवाई की मौत के बाद जाम लगने से कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों को याकूतगंज से सेंट्रल जेल होते हुए भेजा गया। जिला जेल चौराहे से वाहनों को सेंट्रल जेल से याकूतगंज की ओर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed