फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Conditions like banknotes again in ATM

एटीएम में फिर नोटबंदी जैसे हालात

Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Conditions like banknotes again in ATM
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
जरूरत के वक्त 24 घंटे रुपये निकालने की सुविधा देने के लिए लगे ज्यादातर एटीएम शनिवार को शो-पीस बने रहे। कैश निकालने के लिए महिलाएं, युवा व बुजुर्ग पहुंचे तो कहीं शटर बंद मिला तो कहीं कैश न होने का मैसेज स्क्रीन पर मिला। एक एटीएम से खाली हाथ लौटने पर उम्मीद लेकर लोगों ने कई एटीएम के चक्कर लगाए पर अंत में बैरंग लौटना पड़ा। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण यही स्थिति रहने के आसार हैं। ऐसे में परेशान ग्राहक व्यवस्था को कोसकर भड़ास निकालते नजर आए। अप्रैल महीने में स्कूलों में एडमीशन प्रक्रिया शुरू होने, सहालग शरू होने से इन दिनों कैश की डिमांड एकाएक बढ़ गई है। ऐसे में ठूंठ बने एटीएम ग्राहकों को चिंता में डाल रहे हैं। बैंक विशेषज्ञों के मुताबिक, नोटबंदी के दौरान लोगों में कैशलेस ट्रांजक्शन बढ़ा था। बैंकों में नोट मिलने लगे तो लोगों ने कैशलेस ट्रांसजक्शन कम कर दिया। इसी को बढ़ावा देने के लिए बैंकों में कैश कम पहुंच रहा है।
विज्ञापन


लाल गेट पर भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय के सामने बस अड्डे के पास लगा एटीएम पूरे दिन धड़ाम रहा। लोग रुपये निकालने के लिए पहुंचे तो एटीएम से केवल पर्ची निकली। सैकड़ों लोग आए लेकिन किसी को भी कैश इस एटीएम से नहीं मिला। पॉश इलाके आवास विकास कालोनी में भीड़भाड़ वाले स्थान पर शनिवार को स्टेट बैंक का एटीएम पूरे दिन शो-पीस बना रहा। यहां सुबह ही शटर बंद कर दिया गया, जो पूरे दिन खुला ही नहीं। तमाम लोग यहां रुपये मिलने की उम्मीद में आए लेकिन शटर बंद देखकर दूर से ही खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल तिराहे पर एक्सिस व आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम अलग-बगल बने हैं। आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम का शटर जहां पूरे दिन बंद रहा, वहीं एक्सिस बैंक के एटीएम से पूरे दिन केवल पर्ची ही निकलती रही। एक भी कार्डधारक को नोट नहीं मिले। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रोड पर बद्रीविशाल डिग्री कालेज के पास बना एसबीआई का ई-कार्नर भी ठप रहा। यहां भी शटर में ताले लटकते रहे। यहां एक एटीएम खुला रहा, जहां मौजूद गार्ड ने बताया कि कैश नहीं निकल रहा है। करेंसी की कमी की वजह से लोग वापस लौट गए। बताया गया कि जिन एटीएम में कैश था, उनमें भीड़ के कारण सुबह ही खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed