फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complete the construction of Gaushala shed in 15 days

डीएम ने गोशालाओं का निरीक्षण कर प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी

Fri, 20 Aug 2021 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Complete the construction of Gaushala shed in 15 days
गांव कढ़िउली गोशाला का निरीक्षण करते डीएम मानवेंद्र सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
गोशाला शेड का निर्माण 15 दिन में पूरा कराएं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव साहबगंज व कढ़िउली गोशाला का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने शेड का निर्माण तेजी से कराने के निर्देश दिए। गोशाला से संबद्ध प्रधानों के साथ बैठक कर रोस्टर के हिसाब से गोशाला का निरीक्षण करने और अपनी ग्राम पंचायतों में हरा चारा कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने साहबगंज गोशाला का निरीक्षण कर बीडीओ को क्षेत्र पंचायत से बन रहे शेड का 15 दिन में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानों के साथ बैठक कर अपनी ग्राम पंचायतों में हरे चारे की व्यवस्था कराने, गोशाला को एक गोपालक को देने के लिए कहा। भूमि चयन कराने की जिम्मेदारी प्रभारी बीडीओ एसडीएम प्रीती तिवारी को सौंपी गई। गोशाला तक हरा चारा पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था ग्राम निधि से की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रधानों से कहा कि वह रोस्टर के हिसाब से गोशाला का निरीक्षण करें और गोवंश संरक्षण में जिम्मेदारी से सहयोग करें। प्रत्येक गांव से गोवंश के लिए रोटी एकत्र कर गोशाला पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि मक्का व धान की फसल करने वाले किसानों से पुआल व मक्का की ठठेरा लेकर मशीन से कटवाकर गोशाला पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी निर्माणाधीन गोशाला कढ़िउली का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता देखते हुए ठेकेदार को ऊंची चरही बनवाने और तेजी से काम कराकर निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकरी ग्राम पंचायत बबना पहुंचे। वहां कब्जा मुक्त कराई गई 900 बीघा भूमि पर हो रहे तालाब निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने बीडीओ को तालाब निर्माण की स्वयं मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार यादव, डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed