{"_id":"632e0cc5134cc07b7704ab7b","slug":"complaint-to-sp-in-case-of-nose-cut-farrukhabad-news-knp7197592137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाक कटने पर सोलह टांके आए पर दर्ज हुई एनसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाक कटने पर सोलह टांके आए पर दर्ज हुई एनसीआर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुरानी रंजिश में दबंगों ने धारदार हथियार से युवक की नाक काट ली और उसका हाथ भी तोड़ दिया।
युवक की नाक में सोलह टांके लगे। आरोप है कि पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला पूठा निवासी पंकज कुमार ने एसपी को बताया कि बीती पांच सितंबर को पुरानी रंजिश में गांव के दबंग लोगों ने रात में धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी।
नाक में सोलह टांके लगे और बायां हाथ भी टूटा था। 11 सितंबर को पिता अहिलकार पुत्र को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए।
पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर उन्हें टरका दिया। दबंग समझौते का दबाव बनाकर धमकी दे रहे हैं। एसपी अशोक कुमार ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।