फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Competitions for disabled students today

दिव्यांग छात्र-छात्राओं की होंगी प्रतियोगिताएं

Sun, 28 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Competitions for disabled students today
फर्रुखाबाद। दिव्यांग छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं 29 नवंबर को कराई जाएंगी। ब्लाक स्तर के बाद जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। प्रत्येक खेल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने के लिए प्रत्येक बीआरसी पर 7625 रुपये का बजट भेजा गया है।
विज्ञापन

बीएसए लालजी यादव ने सभी बीईओ और नगर शिक्षा अधिकारी को दिए आदेश में कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर ब्लाक स्तरीय दिव्यांग छात्र-छात्राओं की बीआरसी स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं 29 नवंबर को कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इसमें कुर्सी दौड़, ट्राई साइकिल दौड़, रस्साकसी, निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, गायन, नृत्य व वादन के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएं। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया जाए। विजेता छात्र-छात्राओं को तीन दिसंबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस में प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed