{"_id":"5ffddec38ebc3e31cf433d5c","slug":"community-toilet-wall-collapses-before-release-farrukhabad-news-knp6055785104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के लोकार्पण के बाद जहानगंज का सामुदायिक शौचालय धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के लोकार्पण के बाद जहानगंज का सामुदायिक शौचालय धड़ाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के जहानगंज में सामुदायिक शौचालय की गिरी दीवार।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकार्पण से पहले गिरी सामुदायिक शौचालय की दीवार
फर्रुखाबाद। जहानगंज के सामुदायिक शौचालय की दीवार लोकार्पण से पहले ही ढह गई। इससे सभी ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। गनीमत रही कि दीवार ढहने से कोई उसकी चपेट में नहीं आया।
कमालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत जहानगंज में छह लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। इनमें जहानगंज का सामुदायिक शौचालय भी शामिल है। लोकार्पण होने से पहले ही सोमवार को शौचालय की एक दीवार गिर गई। इससे शौचालय की बाकी दीवारों में भी दरारें आ गईं हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि शौचालय निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया।
इससे दीवार ढह गई। गांव के लोगों ने इस मामले में अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जानकारी करने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बने 418 शौचालयों का लोकार्पण किया था। इस संबंध में बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि शौचालय बनकर तैयार हो चुका था। जियो टैगिंग न हो पाने से लोकार्पण वाली सूची में शामिल नहीं था।