फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Come on muscle prisoner escaped from custody

पेशी पर आया बंदी कस्टडी से फरार

Tue, 04 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 04 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद से मेरठ कोर्ट में पेशी पर लाया गया जानलेवा हमले का आरोपी सिटी स्टेशन पर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसे लेकर आए दो पुलिसकर्मी बेहोशी की हालत में मिले। देर रात तक मामले को लेकर जीआरपी ओर रेलवे रोड थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी थी।
विज्ञापन



भावनपुर थाना क्षेत्र के स्याल निवासी सतीश त्यागी मेडिकल थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले का आरोपी है। वह इस समय फर्रुखाबाद जेल में बंद है। मंगलवार को उसकी मेरठ कोर्ट में पेशी थी। फर्रुखाबाद जिले की फतेहपुर पुलिस लाइन के दरोगा रामसिंह और दो दरोगा उसे कोर्ट में पेशी पर लाए थे।
विज्ञापन


रात को वह संगम एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे। एसओ रेलवे रोड के अनुसार शाम करीब साढे़ पांच बजे तीनों पुलिसकर्मी संगम एक्सप्रेस के विकलांग डिब्बे में उसे लेकर बैठे थे। दरोगा राम सिंह किसी काम से ट्रेन से नीचे उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह वापस लौटे तो दोनों कांस्टेबल अर्धबेहोशी की हालत में थे और बंदी सतीश ट्रेन से भाग रहा था। उसे भागता देख दरोगा ने उसका पीछा किया। लेकिन वह स्टेशन के बाहर पहले से ही खडे़ एक बाइक सवार की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।



दरोगा की सूचना पर रेलवे रोड और जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक घटना स्थल को लेकर रेलवे रोड और जीआरपी पुलिस उलझे हुए थे। रेलवे रोड प्रभारी का कहना था कि बंदी संगम एक्सप्रेस के विकलांग डिब्बे से भागा है जबकि जीआरपी का कहना था कि वह सिटी बस स्टैंड से भागा है।

देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस कर्मी बेहोश कैसे हुए इसकी स्थिति भी स्पष्ट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed