फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Come earn Saintly, get dirty the Ganges in farrukhabad

पुण्य कमाने आए, मैली कर गए गंगा

Sat, 24 Nov 2018 11:47 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 24 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Come earn Saintly, get dirty the Ganges in farrukhabad
पांचाल घाट पर फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को स्नान कर पुण्य कमाने आए श्रद्धालु गंगा को मैला कर गए। यह पूजन का सामान, पॉलिथीन व अन्य गंदगी घाटों पर छोड़ गए।  शनिवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने घाटों की साफ सफाई की। गंगा के किनारे से कई क्विंटल कचरा निकाला गया।
विज्ञापन


गंगा की सफाई में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विशेष अभियान चला कर गंगा की सफाई की जाती है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर पांचालघाट पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आए थे। यह तटों पर गंदगी छोड़ गए। शनिवार को पांचाल घाट के साथ ही अन्य घाटों पर गंदगी नजर आई। गंगा स्नान करने के लिए आने वाले पुरानी मूर्तियां, पूजा की सामग्री, अपशिष्ट, फूल, माला व पॉलिथीन छोड़ गए। शनिवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने घाटों पर सफाई की। गंगा से भी कचरा निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed