फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cold winds increase trouble, minimum temperature 4 degrees

पारा चार डिग्री पहुंचा, लोग बेहाल

Sat, 19 Dec 2020 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Cold winds increase trouble, minimum temperature 4 degrees
ठंड में ठिठुरती हुई कोचिंग पढ़ने जातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तीन दिन से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंच गया। हालात पानी जमने जैसे हो रहे हैं। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था। शनिवार सुबह से ही बर्फीली हवाएं चलने से लोग परेशान दिखे। उम्रदराज और दमा रोगी काफी कम संख्या में घरों से निकले। दिनों दिन शाम के वक्त ठिठुरन बढ़ने से लोग जल्दी ही घरों में कैद हो रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। लोहिया अस्पताल में भी तीमारदार ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही सर्दी को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने रोडवेज बस स्टैंड के रैन बसेरा में 40 बिस्तर और बढ़ा दिए हैं। अब बिस्तरों की संध्या 40 हो गई है। इससे रात के वक्त ठंड में परेशान होने वाले लोगों को काफी कम दिक्कतें होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज। गलन भरी सर्दी की वजह से दुकानदार सुबह बाजार देर से पहुंचे और शाम जल्दी ही दुकानों में शटर गिराकर घरों में दुबक गए। शुक्रवार की शाम से ही मौसम का रुख काफी बदला हुआ था। ठंडी हवाएं चल रहीं थीं।
शनिवार को सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। सुबह करीब 10 बजे सूर्यदेव निकले, सर्दी पर अपना असर नहीं छोड़ सके। दोपहर बाद बीच बीच मे बादलों के साथ सूर्यदेव का लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
दोपहिया वाहन चालकों को बाइक चलाने में दिक्कत हुई। दिन भर सर्द हवाओं के चलने से बाजारों में रौनक भी कम रही। सुबह बाजार देर से खुले तो शाम को दुकानदार जल्दी बंद कर चले गए।

शाम होते ही गलन भरी ठंड इस कदर हो गई कि अलाव की जरूरत महसूस हो गई। सार्वजनिक स्थानों पर पालिका द्वारा जलवाए गए अलावों पर लोगों ने हाथ तापे।

धूप निकलने पर फर्रुखाबाद स्टेशन पर ठंड से बचने का प्रयास करते बच्चे। संवाद

धूप निकलने पर फर्रुखाबाद स्टेशन पर ठंड से बचने का प्रयास करते बच्चे। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed