फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cold store worker riding a bike dies after being hit by a vehicle

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कोल्ड स्टोर कर्मी की मौत

Mon, 01 Dec 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cold store worker riding a bike dies after being hit by a vehicle
फोटो-1 सत्यपाल राजपूत। फाइल फोटो
फर्रुखाबाद। ड्यूटी करके घर जा रहे बाइक सवार कोल्ड स्टोर कर्मी की वाहन की टक्कर से शनिवार देर रात मौत हो गई। हेलमेट लगे होने के बावजूद उसका चेहरा कुचल गया था। पत्नी की दुर्घटना और जवान पुत्र की आकस्मिक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जहानगंज थाने के गांव रुनी चुरसाई निवासी सत्यपाल राजपूत (40) शहर के एक कोल्ड स्टोर में लोडिंग लिपिक के पद पर काम करता था। वह रोज की तरह शनिवार देर रात ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहा था। बघार नाले से गांव की ओर पेट्रोल पंप के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह हेलमेट लगाए था, मगर वाहन का पहिया सिर से निकला तो उसका चेहरा कुचल गया। पुलिस उसे देर रात लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। चार भाइयों में बड़े मोहन लाल, सतेंद्र राजपूत और छोटे गौतम राजपूत हैं। सत्यपाल तीसरे नंबर पर थे। दो बहनों की शादी हो चुकी है। भाई गौतम ने बताया कि वर्ष 2022 में सत्यपाल के 18 साल के पुत्र अनुज की अचानक हालत बिगड़ने पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 में भाभी अंगूरा देवी भाई सत्यपाल के साथ पांचाल घाट आ रही थीं। रास्ते में बाइक से गिरने से सिर में गंभीर चोटें आईं। लखनऊ, कानपुर इलाज कराया, फिर भी जान न बच सकी। अब भाई भी चला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोटो-1 सत्यपाल राजपूत। फाइल फोटो

फोटो-1 सत्यपाल राजपूत। फाइल फोटो

फोटो-1 सत्यपाल राजपूत। फाइल फोटो

फोटो-1 सत्यपाल राजपूत। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed