फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cold storage NOC for 1.5 lakh, FSO removed on complaint

Farrukhabad News: डेढ़ लाख में शीतगृह की एनओसी, शिकायत पर एफएसओ हटे

Fri, 03 Apr 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cold storage NOC for 1.5 lakh, FSO removed on complaint
फर्रुखाबाद। शीतगृह मालिक से एनओसी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेने की शिकायत पर एएसपी ने जांच की। इसमें शीतगृह मालिक ने अग्निशमन को रुपये देने के बयान दिए। एएसपी ने जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी। डीजी के आदेश पर अग्निशमन अधिकारी की जिले से संबद्धता समाप्त कर मैनपुरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के गांव नगला नान निवासी सत्यम दीक्षित ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शासन के आला अधिकारियों तक शिकायत की कि वह फायर फाइटिंग के उपकरणों की फिटिंग कई वर्ष से गैर जनपदों में भी कर रहे हैं। अग्निशमन अधिकारी आशीष वर्मा व मुंशी स्मृति कौशल एनओसी के नाम पर 35 प्रतिशत कमीशन का दबाव बनाते हैं। शीतगृह की एनओसी के लिए तीन लाख, इंटर व डिग्री कॉलेजों की एनओसी के लिए दो लाख व प्राइमरी स्कूल एक लाख, जबकि हॉस्पिटल की अनापत्ति के लिए पांच लाख रुपये कमीशन के मांगते हैं। इसके बाद उपकरणों के मानक भी मायने नहीं रखते। उन्होंने दस लाख 80 हजार रुपये में प्रहलाद नारायण अग्रवाल के शीतगृह में अग्निशमन सुरक्षा उपकरण लगाने का अनुबंध किया। 27 जनवरी को काम पूरा होने के बाद उन्होंने एनओसी के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

तीन फरवरी को अग्निशमन अधिकारी आशीष वर्मा ने सीएफओ को गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट लगाकर खारिज कर दिया। उन्होंने दोबारा आवेदन किया। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी ने शीतगृह मालिक को फोन कर बुलाया और कहा कि सत्यम दीक्षित का बचा हुआ भुगतान दो लाख रुपये उन्हें दे दो, वरना फिर पहले की तरह निरस्त कर देंगे। आखिरकार शीतगृह मालिक से डेढ़ लाख रुपये ले लिए। रिश्वत लेने की कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। आईजीआरएस पर आई शिकायत के बाद एसपी आरती सिंह ने प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अरुण कुमार सिंह ने 19 मार्च को जांच रिपोर्ट सौंपी। इसमें उन्होंने कहा कि पीएन कोल्ड स्टोरेज मालिक प्रहलाद नारायण अग्रवाल ने अग्निशमन अधिकारी आशीष वर्मा को डेढ़ लाख रुपये देने की बात अपने बयान में कही है। हालांकि पुष्टि के लिए कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। उन्होंने अग्निशमन अधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताते हुए जिले से संबद्धता समाप्त करने की संस्तुति की। अग्निशमन अधिकारी सुभाष चौधरी ने बताया कि डीजी के आदेश पर अग्निशमन अधिकारी आशीष वर्मा की संबद्धता समाप्त कर मैनपुरी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed