फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Coffee shop caught fire, loss of millions

कॉफी शॉप में शार्ट सर्किट से लगी आग में चार लाख का नुकसान

Sun, 11 Apr 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Coffee shop caught fire, loss of millions
कॉफी शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सब कुछ स्टोर की बिल्डिंग में किराए की दुकान में चल रहे कॉफी शॉप मेें शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दमकल की तीन गाड़ियों को काबू पाने में चार घंटे लग गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत सीओ सिटी पूरे समय तक डेरा डाले रहे।
गनीमत रही कि सब कुछ स्टोर में आग नहीं लग सकी। स्टोर के मालिक को मुख्य अग्निशमन अधिकारी एक माह पहले ही अग्निशमन के मानक पूरे न होने का नोटिस दे चुके हैं। हादसे में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगला दीना सैनिक कालोनी के सामने फतेहगढ़ के मोहल्ला बरगदियाघाट निवासी दुर्गेेश उर्फ चुनमुन ठाकुर का सब कुछ स्टोर के नाम से मॉल है। इसके ऊपर जिम है और किनारे की दुकान उन्होंने कायमगंज निवासी अनीसुद्दीन को किराए पर दे रखी है। उन्होंने यहां वातानुकूलित कॉफी शॉप खोल रखी है। दुकान में प्रवेश के लिए मात्र ढाई फीट का गेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात करीब एक बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुुआं निकलते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सीओ विजय कुमार त्रिपाठी, अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार, सीओ सिटी नीतेश सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल मौके पर पहुंचे। शटर खुलवाकर घुसने का प्रयास किया गया लेकिन गेट छोटा होने से दमकल की तीन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए चार घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आग के कारणों की समीक्षा की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सीओ विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दमकल की तत्परता से मॉल आग की चपेट में आने से बच गया। स्टोर के मालिक दुर्गेश उर्फ चुनमुन ठाकुर एक माह पहले अग्निशमन के मानक पूर्ण न होने पर नोटिस दिया था। उसका जवाब अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed