फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CMS will conduct medicolegal X-rays, providing relief to victims

Farrukhabad News: सीएमएस करेंगे एक्सरे संबंधी मेडिकोलीगल, पीड़ितों को आराम

Thu, 09 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
CMS will conduct medicolegal X-rays, providing relief to victims
फर्रुखाबाद। लोहिया पुरुष अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के लंबे अवकाश पर जाने के बाद दो महीने से बंद मेडिकोलीगल एक्सरे अब सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा करेंगे। इससे कन्नौज तक भागदौड़ से परेशान पीड़ितों को खासा आराम हो जाएगा।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. योगेंद्र सिंह एक अगस्त से अवकाश पर चले गए। इसके बाद वह वापस नहीं आए। तभी से अस्पताल आने वाले मेडिकोलीगल एक्सरे कन्नौज के लिए रेफर किए जा रहे थे। इससे जिले के लोगों को कई-कई बार कन्नौज के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा खुद रेडियोलॉजिस्ट हैं। लिहाजा लोगों की दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने बुधवार को इमरजेंसी के सभी ईएमओ को पत्र जारी किया। इसमें निर्देश दिए कि मेडिकोलीगल से एक्सरे से संबंधित रोगियों को किसी अन्य जिले में न भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकोलीगल एक्सरे की रिपोर्टिंग वह स्वयं करेंगे। इससे गैरजनपद के चक्कर लगाने से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। सीएमएस ने बताया कि दूसरे जिलों में पीड़ितों को खासी दिक्कतें होती थीं। अब उनके एक्सरे में यहीं रिपोर्ट लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed