{"_id":"66832485764e95695a0d12e4","slug":"cmo-saw-preparations-for-blood-separation-unit-inauguration-today-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103306-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीएमओ ने ब्लड सेपरेशन यूनिट की तैयारी देखीं, उद्घाटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीएमओ ने ब्लड सेपरेशन यूनिट की तैयारी देखीं, उद्घाटन आज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक में सेपरेशन यूनिट के उद्घाटन से पूर्व की तैयारियां देखीं। उन्होंने यूनिट के बारे में जानकारी हासिल की। मंगलवार को अमृतपुर विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सीएमएस ने जिलाधिकारी से भी आने का आग्रह किया है।
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार दोपहर में लोहिया अस्पताल पहुंचे। वह इमरजेंसी हॉल में लगी हेल्थ एटीएम पहुंचे, तो प्रशिक्षु छात्र मिले। मशीन की ड्यूटी से लैब टेक्नीशियन फरहा खान नदारद मिलीं। ब्लड बैंक में सेपरेशन यूनिट के उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने लैब टैक्नीशियन गिरीश कुमार से मशीन की जानकारी ली।
सीएमओ को ब्लड बैंक में 98 यूनिट ब्लड मिला। बताया गया कि मांग के अनुरूप ही प्लेटलेट्स निकाली जाएंगी। क्योंकि इसकी स्टोरिंग क्षमता कम होती है। प्लाज्मा यदि माइनस 80 डिग्री पर रखा जाए, तो पांच साल तक रह सकता है। जबकि माइनस 40 डिग्री तापमान पर एक साल रखा रहेगा।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि सांसद मुकेश राजपूत व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की सहमति नहीं मिल सकी। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य मुख्य अतिथि होंगे। जिलाधिकारी से भी आने का आग्रह किया गया है। दोपहर 12 बजे उद्घाटन होने के बाद आम मरीजों को सेवाएं मिलने लगेंगी।