{"_id":"62701a17e60fed763714f346","slug":"cm-bajat-shadi-farrukhabad-news-knp694581266","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोह में होगी 150 जोड़ों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोह में होगी 150 जोड़ों की शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में इस माह 150 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इसके लिए शासन से जिले को 76 लाख 50 हजार रुपये का बजट मिला है। ब्लाक व निकाय कार्यालयों में जोड़ों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विधानसभा चुनाव के बाद इस माह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करने की तैयारी है। इसके लिए शासन से 150 जोड़ों की शादी के लिए 76 लाख 50 हजार रुपये बजट समाज कल्याण विभाग को दिया गया है। पहले की तरह 51 हजार रुपये प्रति जोड़े को अनुदान राशि दी जाएगी।
इसमें 35 हजार रुपये की चेक कन्या को दी जाएगी। 10 हजार रुपये में कपड़े, आभूषण व बर्तन आदि सामग्री दी जाएगी।
जबकि छह हजार रुपये व्यवस्था पर खर्च होंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सभी बीडीओ को 120 जोड़ों का व अधिशासी अधिकारियों को 30 जोड़ों का पंजीकरण कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नगरपालिका फर्रुखाबाद को आठ व कायमगंज को सात जोड़ों का, जबकि नगर पंचायत कमालगंज, कंपिल, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद व नवाबगंज को तीन-तीन जोड़ों का पंजीकरण करना है।
वहीं, ब्लाक कमालगंज से 25, कायमगंज 20 व अन्य पांच ब्लाकों को 15-15 जोड़ों का पंजीकरण कर शादी कराने का लक्ष्य है। आवेदन में कन्या के पिता की दो लाख रुपये वार्षिक से कम आय होने का प्रमाणपत्र, कन्या का आधार कार्ड, बैंक खाते की छायाप्रति व जोड़े की दो-दो फोटो लगानी होंगी।