फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Clouds in the sky, increased concern due to drizzle

आसमान में छाए बादल, बूंदाबांदी से बढ़ी चिंता

Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Clouds in the sky, increased concern due to drizzle
फर्रुखाबाद। जिले में तीन दिन से बादल छाए हैं और शनिवार को बूंदाबांदी भी हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश होने से आलू, गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। बादलों के कारण अगैती आलू में झुलसा लगने की भी आशंका है।
विज्ञापन

पिछले महीने मूसलाधार बारिश से आलू की अगैती फसल के साथ सरसों व धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। ज्यादातर किसानों को दोबारा आलू व सरसों की बुवाई करनी पड़ी। अब फसल खेतों में जमी है तो फिर बादल छा गए हैं। सरसों की कुछ फसलों में फूल भी आने लगे हैं। अगर लगातार बदल रहे तो माहू कीट लग जाएगा।
विज्ञापन

गेहूं की बुवाई भी चल रही है। बारिश होने बुवाई पिछड़ जाएगी। कटरी क्षेत्र के उन किसानों तो बुवाई ही नहीं हो पाएगी, जहां अभी बारिश का पानी भरा है।
सरसों तेल के आसमान छूते दामों से परेशान किसानों ने इस बार सरसों की फसल की बुवाई की है। तमाम खेतों में सरसों की फसल फूलने लगी है। बादल होने से माहू रोग लगने की आशंका से किसान मुश्किल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के खेतों में जम चुकी आलू की फसल में किसान पानी लगाने से कतरा रहे हैं। किसानों का कहना है कि सिंचाई के बाद अगर बारिश हो गई तो आलू की फसल खराब हो जाएगी।
मौधा के किसान अरविंद के खेत में आलू अभी सही से उगा भी नहीं है। अगर बरसात हो जाती है, तो आलू फसल को नुकसान होगा। पहले भी बरसात होने से आलू बर्बाद हो गया था। सरकार को मुआवजा देना चाहिए।

मौधा के संजीव कुमार ने कहा कि गेहूं के लिए पलेवा कर दिया है। अगर बरसात हो गई, बुवाई लेट हो जाएगी। पहले आलू की बुवाई लेट हो चुकी है। मौसम बदलने से खेतों का पलेवा रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed