फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cleanliness campaign started in 75 hours

Farrukhabad News: वर्षों से लगे कूड़े के ढेर हटाने में जुटे पालिका कर्मी

Thu, 01 Dec 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign started in 75 hours
फर्रुखाबाद। अमृत महोत्सव के तहत अब सफाई कर्मी 75 घंटे में शहर को साफ करने में जुट गए हैं। खाली प्लाटों व नालों की सफाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

चार जोन में बांटे गए शहर में टीमें लगाई गई हैं। डीएम, एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट ने भी निरीक्षण कर अभियान का सच भी परखा।
नगर पालिका क्षेत्र में तमाम निजी खाली प्लाट व सरकारी भूमि कूड़ाघर बनी हुई है। इन पर कई सालों से कूड़े के ढेर लगे हैं।
जिम्मेदारों ने इसे हटाने की जरूरत नहीं समझी। मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री ने बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार से 75 घंटे का सफाई महाअभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
इसी के तहत ईओ रविंद्र कुमार ने पालिका क्षेत्र को चार जोनों में बांट दिया।
इनका प्रभारी मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रिजेंद्र सिंह व स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों को बनाया गया।
सुबह लिंजीगंज के एक प्लाट में लगे ढेर की सफाई होने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने निरीक्षण किया।
एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने मोहल्ला मनिहारी, फतेहगढ़ की भूसा मंडी में चल रहे अभियान का जायजा लिया।
देर शाम डीएम संजय कुमार सिंह ने हाथीखाना में सफाई अभियान देखा।
उन्होंने ईओ से कहा कि पालिका क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा नहीं दिखना चाहिए।
75 घंटे में हर हाल में शहर साफ व स्वच्छ होना है। उनके साथ कई अधिकारी मौजूद रहे।
ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि चारों टीमें निदेशालय से ऑनलाइन हैं।
वहां से लगातार 75 घंटे तक मॉनीटरिंग की जाएगी। इस अभियान में शहर में सफाई दिखने लगेगी।
अभियान सुबह सात से रात 10 बजे तक प्रतिदिन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed