{"_id":"67feabfaa15cb3fe8501048a","slug":"class-vi-students-could-not-recite-tables-to-cdo-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-122934-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीडीओ को कक्षा छह के बच्चे नहीं सुना सके पहाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीडीओ को कक्षा छह के बच्चे नहीं सुना सके पहाड़े
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा छह की छात्राएं पहाड़ा नहीं सुना सकीं। छात्राओं की संख्या कम मिली। जानकारी पर पता चला कि चिकनपॉक्स होने से कई छात्राएं चली गई हैं।
सीडीओ अरविंद मिश्र को निरीक्षण के दौरान शिक्षिक अरुणा राठौर, शिक्षक जितेंद्र कुमार विद्यालय से गायब मिले। कक्षा छह में पंजीकृत 20 बच्चों में 11 मिले। कक्षा सात में पंजीकृत 30 के सापेक्ष 15 बच्चे व कक्षा 8 में पंजीकृत 30 बच्चों में 19 बच्चे मौजूद थे। वार्डन ममता रानी ने बताया कि काजल, राखी, चांदनी, केतु, लाली, अश्वनी, प्रिया समेत करीब 20 बच्चों को चिकनपॉक्स हुई है।
सात अप्रैल को बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। बीमार बच्चे अपने-अपने घर चले गए। सीडीओ को स्कूल में कई विषयों के शिक्षक नहीं मिले। भवन की स्थिति भी ठीक नहीं थी। सूत्रों ने बताया कि कक्षा छह की छात्राएं पहाड़ा नहीं सुना सकीं। खंड शिक्षाधिकारी अनूप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी आरिफ सिद्दीकी से विद्यालय टीम भेज कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गणित समेत कई विषयों के शिक्षकों की कमी थी। भवन की स्थिति भी ठीक नहीं थी। अन्य खामियां भी मिलीं। बीएसए को सुधार करने के निर्देश दिए जाएंगे।