फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

मछली बाजार नलकूप कंडम घोषित, तीन हजार घरों में जल संकट

Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद शहरियों को पेयजल भी मुहैया नहीं करा पा रहा है। 12 दिन से बंद मछली बाजार का नलकूप कंडम घोषित कर दिया गया है। इससे मदारबाड़ी, तलैया फजल इमाम, बूरा वाली गली, रेटगंज, गंगानगर कालोनी आदि मोहल्लों के तीन हजार से अधिक घरों में जलापूर्ति अनिश्चितकाल के लिए ठप हो गई है।
विज्ञापन

लाल सराय टंकी के नीचे लगा नलकूप काफी दिनों से बालू दे रहा है। उसका प्रेशर भी काफी कम है। लिहाजा पाइप लाइनें चोक होने लगी हैं। यही नहीं लालगेट मजार के पास लगा नलकूप नंबर सात में मात्र दो इंची ही पानी निकल रहा है।
विज्ञापन

इन हालातों के चलते पांच मोहल्लों का पानी पूरी तरह बंद हो गया और चार मोहल्लों में प्रेशर ही खत्म हो गया है। लोग पानी के लिए दिन भर हैंडपंपों और सबमर्सिबल पर आश्रित हो गए हैं। इससे लोगों पालिका प्रशासन के लिए में गुस्सा बढ़ रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार भले ही गड्ढे खुदवाकर पाइप लाइन के चोक खत्म करने के प्रयास की बात कह रहे हों, मगर अभी तक मोहल्ला ग्वालटोली के आसपास पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। लोग पानी के लिए परेशान हैं।
आमतौर पर जब भी किसी मोहल्ले में पानी की आपूर्ति में दिक्कत आती थी, तो नगर पालिका टैंकरों से पानी पहुंचाती थी। इस वक्त हालात ऐसे हैं कि किसी भी मोहल्ले में टैंकर नहीं पहुंचाए जा रहे हैं। पालिका की मनमानी से लोगों में गुस्सा हैै।

नगर पालिका जलकल विभाग के लाल सराय जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि लखनऊ की कार्यदायी संस्था की मशीन आ गई है। जल्द ही मछली बाजार में बोरिंग शुरू हो जाएगी। इसके बाद लाल सराय टंकी के नीचे भी दूसरी बोरिंग होगी। कुछ दिनों में पेयजल की किल्लत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed