{"_id":"5e95d9218ebc3e77b463c3d6","slug":"civic-farrukhabad-news-knp555220031","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल में थूकने की शिकायत पर अश्लील हरकत का आरोप, विवाद से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल में थूकने की शिकायत पर अश्लील हरकत का आरोप, विवाद से हड़कंप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक धर्मस्थल में थूकने से शुरू हुआ विवाद अश्लील हरकत करने के आरोप तक पहुंच गया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। लोगों की भीड़ बढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया। कुछ ही देर में पहुंचे परिजनों ने समझौता कर लिया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रकाबगंज में सोमवार रात करीब नौ बजे एक धर्मस्थल में थूकने के आरोप से शुरू हुआ विवाद अश्लील हरकत के आरोत तक पहुंच गया। इस पर गालीगलौज होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी पर दोनों पक्षों के लोग लामबंद होने लगे। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों को हड़काकर पुलिस ने घर भेज दिया।
इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। इस पर कुछ परिजन भी थाने पहुंचे और उन्होंने अपने-अपने लोगों को फटकार लगाई। पुलिस ने रात करीब 12 बजे सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में गलतफहमी हो गई थी। उन्हें चेतावनी दे दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लिखित में कुछ भी नहीं दिया गया है। आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।