{"_id":"5e949dad8ebc3e76b0067707","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5550946164","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.81 लाख लोगों को 5 किलो मुफ्त चावल वितरण कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12.81 लाख लोगों को 5 किलो मुफ्त चावल वितरण कल से
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के सभी राशन कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति यूनिट की दर से निश्शुल्क चावल बांटा जाएगा। 15 अप्रैल से 26 अप्रैल तक होने चावल वितरण से 12 लाख 81 हजार 637 लोग लाभान्वित होंगे। कोटेदारों को वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस, हैंडवाश व सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में करीब 800 सरकारी राशन की दुकानें हैं। इन पर तीन लाख 35 हजार 874 राशन कार्ड धारक व 12 लाख 81 हजार 637 यूनिट हैं। कल से सभी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा चावल नि:शुल्क मिलेगा। सभी राशन दुकानों पर नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। कोटेदारों को दुकान पर साबुन, पानी, सैनिटाइजर रखने व लाभार्थियों को मास्क या अंगौछा से मुंह ढककर चावल लेने आने के निर्देश दिए गए।
डीएसओ जिवेश कुमार मौर्य ने अपने कार्यालय में कोटेदारों के साथ बैठक कर राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन पर कार्डधारक का अंगूठा लगाने से पहले व बाद में हैंडवॉश कराने के निर्देश दिए। डेढ़ मीटर की सामाजिक दूरी का पालन कराने को कहा। वितरण के दौरान भीड़ लगने व घटतौली की शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।