फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

सीएम कोविड केयर फंड में विधायकों ने निधि से दिए तीन करोड़

Tue, 07 Apr 2020 08:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व चिकित्सा सुविधाओं की क्षमता वृद्धि के लिए मंगलवार को जिले के तीन विधायकों ने अपनी निधि से मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में एक-एक करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि वर्ष 2019-20 की विधायक निधि विकास कार्यों पर खर्च हो चुकी है। जबकि नए वित्तीय वर्ष की अभी किस्त आई नहीं। इससे पेंच फंस रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक ने अपनी विधायक निधि से एक-एक करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया है। जबकि सोमवार को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी एक करोड़ 11 लाख रुपये का प्रस्ताव दे चुके हैं। डीआरडीए के परियोजना निदेशक राजमणि वर्मा ने बताया कि सदर विधायक निधि के खाते में धनराशि अवशेष है। इससे मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में हस्तांतरित कर दी जाएगी। जबकि शेष तीन विधायकों की अगली किस्त आने पर ही धनराशि हस्तांतरित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed