फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

हाफेड ने उपलब्ध कराया 25 क्विंटल प्याज

Wed, 08 Jan 2020 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। बाजार में प्याज की महंगाई को देखते हुए राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (हाफेड) की ओर से पहली बार जनपद में 25 क्विंटल प्याज उपलब्ध कराया गया। जो आम आदमी के 65 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है।
विज्ञापन

महंगाई की वजह से प्याज आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया। इन दिनों बाजार में प्याज 80 रुपये से लेकर 90 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हाफेड ने प्याज की महंगाई पर नियंत्रण लगाने के लिए जनपद को प्याज उपलब्ध कराते हुए 65 रुपये प्रति किलो बिक्री की दर निर्धारित की है। आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि हाफेड की ओर से प्राप्त कराया गया प्याज शहर के ठंडी सड़क स्थित नव भारत कोल्ड स्टोरेज में रखवाया गया है। कोई भी व्यक्ति 65 रुपये प्रति किलो की दर से अधिकतम पांच किलोग्राम प्याज खरीद सकता है। प्याज खरीदने वाले ग्राहक का नाम रजिस्टर पर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed