फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

गोरखधंधे में लगी आशाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम

Wed, 08 Jan 2020 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
civic
सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण लेतीं आशा संगिनी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय फतेहगढ़ में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा संगिनी क्लस्टर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर आशा संगिनियों को नर्सिंगहोम में प्रसव कराने वाली आशाओं को चिह्नित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। ऐसी आशाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आशा अगर लगन से काम करें तो झोलाछापों की दुकानें बंद हो सकती हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कंपिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी आशा संगिनी प्रीती से मानीटरिंग के बारे में पूछताछ की। प्रीती ने बताया कि उन्होंने जांच के दौरान तीन-चार बार आशाओं की फर्जी रिपोर्टिंग पकड़ी। डीएम ने कार्रवाई के संबंध में पूछा तो वह चुप्पी साध गई। जिलाधिकारी ने कहा सभी आशा संगिनी अपने क्षेत्रों में समय से पहुंचकर आशाओं की मानीटरिंग करें। कमीशन के लालच में नर्सिंगहोम में प्रसव कराने वाली आशाओं को चिह्नित कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

आशाओं की लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कमीशन के चक्कर में नर्सिंगहोम में प्रसव करा देती हैं। वहां जबरन आपरेशन कर मरीजों से मोटी रकम ऐंठ ली जाती। इससे सरकार की छवि खराब होती है। भविष्य में आशा की शिकायत मिलने पर आशा संगिनियों को जिम्मेदार माना जाएगा। जिलाधिकारी ने एसीएमओ डा. दलवीर सिंह को आशाओं को चिह्नित कर गोपनीय रूप से सूचना उपलब्ध कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आशाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने के साथ अधिक से अधिक लोगों लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed