फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

‘साहब मुझे इंसास रायफल चलाना नहीं आता’

Thu, 19 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic
मोहम्मदाबाद कोतवाली में अभिलेख देखते एसपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। सुरक्षा को लेकर पुलिस की नाकामी किसी से छिपी नहीं है। होमगार्ड को पुलिस ऐसी बंदूक दे दे रही है जिसे होमगार्ड चलाना भी नहीं जानते। अब वो इसे लेकर सुरक्षा क्या करेंगे इसका तो भगवान ही मालिक है। बुधवार को एसपी के निरीक्षण में इसकी पोल खुली। औचक निरीक्षण पर कोतवाली पहुंचे एसपी ने इंसास रायफल लिए पहरे पर लगे होमगार्ड से रायफल चलाने के बारे में पूछा तो उसने साफ कह दिया साहब मुझे इंसास रायफल चलाना नहीं आता।
विज्ञापन

यह सुनकर एसपी का पारा हाई हो गया उन्होंने कोतवाल को कड़ी फटकार लगाई। ऐसे न जाने कितने होमगार्डों को रायफल देकर सुरक्षा की उम्मीद की जा रही है।
बुधवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। पहरा ड्यूटी पर होमगार्ड सूरज पाल को देखकर एसपी ने उससे पूछा कि जो हथियार लिए हो इसको क्या कहते है। होमगार्ड ने बताया कि यह इंसास रायफल है। इसको चलाना नहीं जानता हूं। इस पर एसपी ने कोतवाल राकेश कुुमार को फटकार लगाई। कहा कि भविष्य में पहरा ड्यूटी पर सिपाही ही लगाएं।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि यहां सिपाहियों की कमी है। एसपी ने रजिस्टर नंबर चार व आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया। जो दुरुस्त मिले। इस पर एसपी ने दीवान कश्मीर सिंह को पांच सौ रुपये का नकद इनाम दिया। महिला सिपाहियों को कार्यालय के बाहर बैठाने के निर्देश एसपी ने दिए। वह करीब आधे घंटे तक कोतवाली में रुके और अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed