फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

33 केवी में फाल्ट से 30 गांव की बिजली गुल

Thu, 19 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
गुतासी विद्युत उपकेंद्र पर पड़ा ताला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गुतासी विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से 50 गांव की बिजली गुल हो गई। फाल्ट को खोज कर ठीक करने की बजाय कर्मचारी उपकेंद्र पर ताला डाल कर चले गए। शाम को बिजली न आने पर गांव के लोग उपकेंद्र पहुंचे। उनको ताला पड़ा मिला तो निगम के अधिकारियों व डीएम से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

गुतासी विद्युत उपकेंद्र से करीब 50 गांव को बिजली दी जाती है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे इसकी 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे विद्युत उपकेंद्र के फीडर से 50 गांव को दी जाने वाली बिजली बंद हो गई। उपकेंद्र के संचालन की जिम्मेदारी संभाले कर्मचारी नेता टीजीटू ने कर्मचारियों से फाल्ट को खोज कर ठीक नहीं करवाया। शाम को लाइनमैन और एसएसओ उपकेंद्र के गेट पर ताला डाल कर चले गए। टीजीटू भी वहां से चले गए। बिजली न आने पर गांव के लोग एसएसओ से जानकारी करने उपकेंद्र पर गए। वहां ताला पड़ा मिला और कोई कर्मचारी नहीं था। इसकी शिकायत एक्सईएन ग्रामीण, एसडीओ व डीएम से की गई है। एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। जेई अवकाश पर है। टीजीटू की देखरेख में उपकेंद्र चल रहा है। उनको 33 केवी लाइन के फाल्ट को ठीक करवाकर बिजली चालू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नवागंतुक अधीक्षण अभियंता ने संभाला चार्ज
फर्रुखाबाद। आगरा एमडी कार्यालय से तबादले पर अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आसान किस्त योजना चल रही है। इसके तहत अधिक से अधिक बकायेदारों के पंजीकरण कराकर बिल की धनराशि जमा कराई जाएगी। जो अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने संविदा कर्मचारी से की अभद्रता
फर्रुखाबाद। अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अधिकारियों के लिए गाड़ी मुहैया कराने को टेंडर होना है। कुछ ठेेकेदारों ने टेंडर डाले हैं। बुधवार को एक ठेकेदार अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और दूसरे ठेकेदार को नियम तोड़कर ठेका दिए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। एक संविदा कर्मचारी ने हंगामा करने का विरोध किया तो ठेकेदार ने उससे अभद्रता कर दी। कार्यालय से पत्रावली भी उठा ली, जो कुछ देर बाद वापस कर दी।

बिजली चोरी की रिपोर्ट को दी तहरीर
फर्रुखाबाद। अवर अभियंता राकेश कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दालमंडी में एक घर में कटिया डाल कर बिजली चोरी होते पकड़ी। जेई ने उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed