फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

नंदी संकल्प सेना सामाजिक समस्याओं पर करेगी आंदोलन

Mon, 16 Dec 2019 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। नंदी संकल्प सेना ने कार्यकारिणी का विस्तार करके सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन करने की रणनीति तैयार की। कहा कि अब हर सामाजिक समस्या के निराकरण को यदि आंदोलन करना पड़ा, तो नंदी सेना पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड स्थित पांडवेश्वर नाथ मंदिर में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रदेश प्रमुख विक्रांत अवस्थी की देखरेख में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नई कार्यकारिणी में क्रांति पाठक जिलाध्यक्ष, डा. रक्षपाल सिंह जिला महामंत्री, पिंकू दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव यादव उपाध्यक्ष, डिंपल गंगवार संगठन मंत्री, रामवरन शाक्य, रामवीर शाक्य, सोनू शाक्य को जिला सचिव बनाया गया। मंत्री अनिल राजपूत व जिला प्रभारी का जिम्मा सौरभ दीक्षित को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब सामाजिक समस्याओं के निराकरण में तेजी से संगठन काम करेगा। उन्होंने गाय, गंगा व सामाजिक मुद्दों पर पदाधिकारियों को जिम्मा सौंप दिया। कहा कि समस्या समाधान को आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। विनय शर्मा, उत्कर्ष कुशवाह, अभिनव, महेंद्र सिंह, नवल यादव, रवि शुक्ला, अर्पित आदि मौजूद थे। अध्यक्षता आलोक शुक्ला और संचालन नन्हें पंडित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed