फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   City submerged by rain, water enters houses

मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Wed, 29 Jul 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
City submerged by rain, water enters houses
शहर के लाल सराय में मुख्य मार्ग पर बारिश से हुए जलभराव से गुजरते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
बारिश से शहर जलमग्न, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मंगलवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सो लेग परेशान हुए। रेलवे कालोनी समेत तमाम मोहल्लों के घरों, दुकानों और सरकारी दफ्तरों में पानी घुस गया। इससे जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। सड़कों पर भरे पानी से कई स्थानों पर जाम लगा।
लाल सराय, भाऊटोला, मदारबाड़ी, हाथा मझले खां, पलरिया, रेलवे स्टेशन कालोनी, स्टेट बैंक गली, बटुआवाली गली, आईटीआई रोड, मठिया देवी, ढुइयां, लिंजीगंज, मदारबाड़ी, बीबीगंज समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर जलभराव रहा।
विज्ञापन

घरों और दुकानों के अंदर पानी घुसने से सामान भीग गया। लोग रातभर सो नहीं सकेे। दिन भर लोग घरों से पानी को निकालते रहे। दोपहर बाद जब बारिश रुकी तो एक साथ सड़कों पर आए वाहनों से जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम
देवरामपुर क्रासिंग से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर उद्योग केंद्र के सामने एक शीशम का पेड़ गिर गया। इससे रोड बंद हो गई। करीब दो घंटे बाद पेड़ की डालियां काटकर रास्ता साफ किया गया।

ट्रैक पर पानी पहुंच जाने से मचा हड़कंप
रेलवे स्टेशन क्षेत्र का पानी निकलने के लिए देवरामपुर, खैरबंद नगला के किनारे से एक नाला बनाया गया है। इस नाले का पानी जब गांवों के खेतों की तरफ गया, तो ग्रामीणों ने नाला ही ब्लाक कर दिया। लिहाजा रेलवे कालोनी में डेढ़-डेढ़ फीट तक पानी भर गया। यही नहीं रेलवे ट्रैक के नीचे से पानी निकलने से हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारी पानी निकालने को प्रयास में शाम तक लगे रहे। आशंका है कि यदि अधिक समय तक पानी भरा रहेगा, तो ट्रैक के पास मिट्टी बैठ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed