फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   City Magistrate's order

Farrukhabad News: सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण

Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate's order
फर्रुखाबाद। शिकायत पर की गई जांच में चार फीट मकान गली में बना पाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश नगर पालिका को दिए, मगर पांच दिन बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मनिहारी निवासी खुशनूद अंसारी के मकान को गली में बना लेने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कराई।
जांच में शिकायत सही मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने 17 नवंबर को नगर पालिका के ईओ को आदेश दिए।
इसमें कहा कि खुशनूद अंसारी ने चार फीट चौड़ा और 18 फीट लंबा अतिक्रमण कर तीन मंजिला निर्माण करवा दिया है।
इस निर्माण को 23 नवंबर को मजिस्ट्रेट की देखरेख में ध्वस्त कराना सुनिश्चित करें। सिटी मजिस्ट्रेट ने सदर तहसील के नायब तहसीलदार को मजिस्ट्रेट भी नामित कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद तय तिथि के पांच दिन बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। इस पर शिकायत करने वाले शान मोहम्मद ने फिर सिटी मजिस्ट्रेट से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed