{"_id":"60ce270c8ebc3e341779caa0","slug":"chini-mill-farrukhabad-news-knp635206566","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल को मिले 2.17 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल को मिले 2.17 करोड़
विज्ञापन
कायमगंज। किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। पिछले पेराई सत्र के भुगतान के लिए चीनी मिल को केंद्र सरकार से 2 करोड़ 17 लाख रुपये मिल गए हैं। इससे अब पेराई का 93 फीसदी भुगतान किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।
कायमगंज चीनी मिल के पेराई सत्र शुभारंभ 23 नवंबर 2020 को हुआ था। मिल ने क्षेत्र के किसानों से 12 लाख 33 हजार क्विंटल गन्ना क्रय कर 15 मार्च तक पेराई की। किसानों से खरीदे गए गन्ने का 39 करोड़ 56 लाख रुपये बकाया रहा। मिल प्रशासन ने प्रदेश सरकार से 9 करोड़ 78 लाख का लोन लेकर तथा अपने संसाधनों से एक मार्च तक किसानों को 34 करोड़ 67 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। वहीं, 4 करोड़ 88 लाख रुपये का भुगतान शेष बचा था।
जीएम चीनी मिल किशन लाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने निर्यात सब्सिडी के रूप में 2 करोड़ 17 लाख रुपये दिया है। जल्द ही इसे किसानों के खाते में भेजा जाएगा। इसके बाद किसानों के गन्ने का 2 करोड़ 71 लाख भुगतान शेष रह जाएगा। इसे भी जल्द भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा।