फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children's lives at risk in vans operating without safety standards.

Farrukhabad News: बिना मानकों के वैन में दौड़ रही बच्चों की जिंदगी

Wed, 22 Jul 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children's lives at risk in vans operating without safety standards.
फर्रुखाबाद। स्कूली बच्चों से भरी वैन में डीसीएम की टक्कर के बाद केवल सड़क सुरक्षा ही नहीं, बल्कि स्कूली वाहनों की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना निर्धारित मानकों वाली वैन बच्चों को रोजाना कैसे ढो रही थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद सामने आया कि जिस वैन में बच्चे सवार थे, उसका बीमा 7 जुलाई को ही समाप्त हो चुका था। वाहन का रंग भी स्कूल वैन के लिए निर्धारित सुनहरा पीला नहीं था, बल्कि वह स्लेटी रंग का था। वाहन पर न तो स्पष्ट रूप से ''स्कूल वाहन'' अंकित था और न ही स्कूल का नाम एवं संपर्क नंबर दिखाई दे रहा था। नियमानुसार स्कूल में किराये का वाहन होने पर भी उसके आगे पीछे ऑन स्कूल ड्यूटी अंकित होना चाहिए।
विज्ञापन

केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के अनुसार स्कूल वाहनों में मजबूत ग्रिल, आपातकालीन निकास, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, प्रत्येक बच्चे के लिए सीट बेल्ट तथा प्रशिक्षित चालक होना अनिवार्य है। प्रारंभिक जानकारी में दुर्घटनाग्रस्त वाहन कई मानकों पर खरा नहीं उतरता दिखा। हैरानी की बात यह भी रही कि स्कूल संचालक ने दुर्घटनाग्रस्त वैन और उसमें सवार बच्चों को अपना होने से इन्कार कर दिया, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद उसी वैन से घर लौट रहे थे। यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने कहा कि वाहन के सभी दस्तावेज और मानकों की जांच कराई जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed