फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children got handed over to child welfare committee in train

ट्रेन में मिला बालक बाल कल्याण समिति के हवाले किया

Sun, 14 Feb 2021 06:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Children got handed over to child welfare committee in train
आशीष। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
ट्रेन में मिला बालक बाल कल्याण समिति के सुपुर्द
विज्ञापन

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अरियारा ननिहाल में रह रहा बालक शनिवार को कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन में मिला। परिजन उसे ले जाने को तैयार नहीं हुए तो रेलवे पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया।
जनपद शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र का आशीष कुमार (12) पुत्र केशव कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अरियारा में मामा के घर रह रहा था। पिटाई से क्षुब्ध होकर वह कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ गया। वहां उसे टीटीई ने पकड़ लिया। उसने अपना नाम बताया कि तो टीटीई ने उसे कायमगंज स्टेशन पर रेलवे के सब इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बालक के परिजनों को सूचना दी, तो पता चला कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह ननिहाल में ही रहता है। परिजनों ने सुपुर्दगी में लेने से इनकार कर दिया। बालक के मामा ने भी लेने से इनकार कर दिया। बाद रेलवे पुलिस ने बालक को बाल कल्याण समिति के डॉ. संजीव गंगवार को सूचना दी। बालक को समिति के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed