फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   child died after being crushed by a fodder machine.

Farrukhabad News: चारा मशीन गिरने से मासूम की मौत

Wed, 04 Feb 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
child died after being crushed by a fodder machine.
फर्रुखाबाद। जनपद कन्नौज के गांव जेवां में एक घर में चारा काटने की नई मशीन लाई गई थी। मंगलवार को उसके पास मासूम खेल रहा था। अचानक मशीन उस पर जा गिरी। इससे उसके गंभीर चोटें आईं। परिजन पहले नीचे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल लाए। यहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव जेवां निवासी अवनीश घर में चारा काटने की नई मशीन लेकर आए थे। मंगलवार सुबह मशीन के पास उनका पुत्र समर्थ (3) खेल रहा था। अचानक मशीन गिरने से उसके नीचे दब गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उसे निकालकर निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख मामा रामसेवक व परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मां बबली और बहनें तान्या और अनन्या रो-रोकर बेहाल हैं। परिजन शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed