{"_id":"69ea812f1c095c493802a68e","slug":"child-crossing-the-road-dies-after-being-hit-by-a-car-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-140981-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क पार कर रहे बालक की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क पार कर रहे बालक की कार की टक्कर से मौत
Fri, 24 Apr 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव चिड़िया महोलिया में बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर सड़क पार करने के दौरान कार की टक्कर से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई।
गांव चिड़िया महोलिया निवासी शेरसिंह का चार वर्षीय पुत्र चमन घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही अशोक कुमार अपनी बेटी की विदाई कराने कार से जा रहा था। तभी सड़क पार कर रहे चमन को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक व अन्य ग्रामीण बालक को निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर लाया गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मां पूनम और दादी रामसुखी रो-रोकर बेहाल हो गईं। चमन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। सूचना पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।