फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   chhath festival

छठी मइया सन ले अरजिया

Tue, 17 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 17 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
chhath festival

फर्रुखाबाद। अस्ताचल भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर पूर्वांचल विकास समिति के लोगों ने खुशहाली की प्रार्थना की। व्रती भगवान सूर्य और छठ माता को प्रसन्न करने में लगे रहे।

विज्ञापन


किलाघाट गंगातट को रंग बिरंगे कागज की झालरों से सजाया गया था। शाम होते होते लोग तट पर पूजन करने के लिए एकत्र होने लगे थे। व्रतियों ने गंगा में गन्ने को गाड़कर पूजन शुरू किया। सूर्यास्त होने पर महिलाआें ने एक दूसरे को तिलक व बंधन लगाकर खुशहाली की दुआ मांगी। रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान में सतरंगी छटा बिखरी रही। महिलाओं ने छठ माता को प्रसन्न करने के लिए भजन व लोेकगीत गाए।
विज्ञापन


पूर्वांचल विकास समिति की ओर से आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम का संयोजन शमीम अहमद ने किया। बड़ी संख्या में लोग सूर्य को अर्घ्य देकर अपने घरों को रवाना हुए। शमीम अहमद ने बताया कि वह पड़ोसी शोभा देवी के परिवार के साथ लगभग 20 वर्षों से गंगातट पर व्रत रहकर छठ माता का पूजन करते आ रहे हैं। इस मौके पर डा. अनीता रंजन, मुकेश कुमार, अजीत कुमार भट्ट, विकास कुमार सिन्हा, डा. रंगनाथ मिश्र, केदार शह, अतुल शर्मा, पीके ओझा, श्रवण यादव, जनार्दन शर्मा, एनडी प्रसाद, उर्मिला भट्ट, चित्रा सिन्हा, प्रमिला वर्मा, आलिया रिफत, सीता शाह, रंजना झा और आशा प्रसाद आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed