{"_id":"628a8146b174521f655cf01e","slug":"cheking-farrukhabad-news-avaidh-stand-farrukhabad-news-knp6982882116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध रूप से संचालित टेंपो और टैक्सी स्टैंड हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अवैध रूप से संचालित टेंपो और टैक्सी स्टैंड हटवाए
विज्ञापन
कायमगंज के सीपी तिराहा पर टेंपो का चालान करते दरोगा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के चौथे दिन अफसर नींद से जागे। जिले के एक हिस्से में ही सही लेकिन अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई की गई। रविवार को पुलिस ने चार स्थानों पर संचालित स्टैंड हटवाए। पुलिस को देखते ही चालक ऑटो-टेंपो लेकर भागने लगे। पुलिस ने 45 वाहनों का चालान किया और दो को सीज कर दिया। अवैध स्टैंड हटते ही सड़कों की चौड़ाई दिखने लगी और जाम से भी राहत मिली।
नगर के टीपी चौराहा, सीपी तिराहा, पुल गालिब तिराहा, अलीगंज रोड स्टेशन के पास, शिवाला भवन आदि स्थानों पर हर समय टेंपो और ऑटो का जमावड़ा लगा रहता था। इससे जाम की स्थित बनी रहती थी। 18 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 48 घंटे में अवैध स्टैंड हटवाने के निर्देश दिए थे। तीन दिन तक पुलिस और जिम्मेदार अफसर सोते रहे लेकिन रविवार को पुलिस हरकत में दिखी।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई विनोद कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के साथ इन जगहों से अवैध स्टैंड हटवाने के लिएअभियान चलाया। इस दौरान टेंपो व टैक्सी चालकों में हड़कंप मचा रहा। चालक टेंपो व ऑटो लेकर इधर-उधर भगाते नजर आए। सभी स्थानों से इन वाहनों को हटा दिया गया। इससे टीपी चौराहा, सीपी तिराहा, पुल गालिब तिराहा, अलीगंज रोड साफ हो गई।
विज्ञापन
जगह खाली-खाली सी लगने लगी। इन स्थानों पर जाम की समस्या भी दूर हो गई। पुलिस ने कहा यह अभियान जारी रहेगा। कहीं भी अवैध तरीके से स्टैंड चलते मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर स्टैंड पर रोजाना चेकिंग की जाएगी। जहां कहीं भी डग्गामार वाहन या ऑटो दिखे तो चालान होगा।
भोलेपुर-बेवर रोड पर चल रहा अवैध टेंपो स्टैंड
फर्रुखाबाद। भोलेपुर-बेवर रोड पर अवैध टेंपो स्टैंड चल रहा है। यहां टेंपो चालकों से दबंग स्टैंड संचालक वसूली भी कर रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन व पुलिस कुछ नहीं कर रही है। चौथे दिन भी शहर में पुलिस ने सिर्फ चेकिंग कर टेंपो के चालान किए। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर-बेवर रोड पर अवैध स्टैंड कई वर्षों से चल रहा है। यहां स्टैंड पर टेंपो चालकों से दबंग वसूली करते हैं।
स्टैंड पर वसूली को लेकर कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बाद भी टेंपो स्टैंड बंद नहीं कराया गया। रविवार को शहर के तीनों थानों में डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। फतेहगढ़, कर्नलगंज व सेंट्रल जेल चौकी पर 10 वाहनों के चालान किए गए।
टेंपो को रुकवाकर उनके कागजात की जांच की गई। मऊदरवाजा थानाक्षेत्र में चेकिंग में 12 टेंपो के चालान किए गए। टेंपो चालकों को क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शहर कोतवाली में लालगेट, पांचाल घाट, आईटीआई पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया।