{"_id":"5f8884558ebc3ec5f1252097","slug":"checking-the-power-of-officers-at-dawn-caught-12-farrukhabad-news-knp5887017150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के बताए भोर में की बिजली चेकिंग, 12 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के बताए भोर में की बिजली चेकिंग, 12 पकड़े
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उच्च अधिकारियों को बिना बताए गुरुवार भोर को फतेहगढ़ क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। 12 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनकी वीडियोग्राफी कराई गई। देर शाम तक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई। नवाबगंज क्षेत्र में बकायेदारों के कनेक्शन काटने को चले अभियान में 15 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल कर दी गई।
कुटरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप कुमार ने गुरुवार भोर करीब पांच बजे टीम के साथ कुटरा गांव, तिर्वा कालोनी, पीतम नगला, नेकपुर और ग्वालटोली मोहल्ले में सड़क किनारे घरों में चेकिंग अभियान चलाया। 12 घरों में बिजली चोरी होते मिली। इस अभियान की एक्सईएन व अधीक्षण अभियंता को कोई जानकारी नहीं दी गई।
देर शाम तक बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को थाने में तहरीर भी नहीं दी गई। उधर जेई राकेश कुमार ने भी तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुधीर कुमार ने टीम के साथ क्षेत्र में बकायेदारों के बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। 15 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली बकायेदारी में काट कर गुल कर दी। जेई सुधीर ने बताया कि पांच हजार व इससे अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटने को अभियान चल रहा है। इसी के तहत कनेक्शन काटे गए है।