फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Charge sheet in the lawsuit of Bhumafia Urmila Rajput

भूमाफिया उर्मिला राजपूत के मुकदमे में चार्जशीट, धोखाधड़ी कर वक्फ की जमीन करवा ली थी अपने नाम

Fri, 29 Jan 2021 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet in the lawsuit of Bhumafia Urmila Rajput
पूर्व विधायक सपा नेता उर्मिला राजपूत - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में भूमाफिया घोषित पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचक ने चार्जशीट लगा दी है। विवेचक ने अभिलेखों में धोखाधड़ी करके वक्फ की भूमि को अपने नाम कराने और उस पर लॉ कालेज का निर्माण कराने का मामला सही पाया है।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त ने तीन सितंबर 2020 को पल्ला बाजार निवासी सपा नेता व पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत पर मऊदरवाजा थाने में धोखाधड़ी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने सभी आरोपों को सही पाकर चार्जशीट लगा दी है। बता दें कि उर्मिला राजपूत के पास के ही मोहल्ला अमीन खां निवासी शिक्षक नाहर सिंह राजपूत ने शिकायत की थी। उन पर ग्राम नूरपुर स्थित वक्फ की 3.65 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.30 करोड़ रुपये कीमत की है जमीन
डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर ने शिकायत को सही पाया था। जांच में वक्फ जमीन की कीमत 3 करोड़ 30 लाख 31 हजार रुपये पाई गई थी। पूर्व विधायक ने इस जमीन का कुुछ हिस्से का बैनामा पति डॉ. रामकृष्ण राजपूत के नाम कर दिया था। उस पर लॉ कालेज बनाया गया है। अब यह जमीन राजस्व पत्रावली में वक्फ के नाम दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed